Pm Surya Ghar Yojana 2026: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ₹30000 से लेकर 78000 तक की सब्सिडी सरकार के द्वारा दी जा रही है यदि आप 2026 में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख में हम आपको PM Surya Ghar Yojana की eligibility, subsidy, documents, online application, vendor selection और subsidy के बारे में पूरी जानकारी देंगे
PM Surya Ghar Yojana क्या है
पीएम सूर्यघर योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई rooftop solar योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली खर्च को कम करने के लिए सोलर सिस्टम को बढ़ावा देना है जो लोग अपने घर में बिजली की खपत को कम करना चाहते हैं और बिजली के ऊपर हमेशा निर्भर न होकर सूर्य की रोशनी के द्वारा बनने वाली बिजली से घर में लाइट पंखे इत्यादि चलाना चाहते हैं उन लोगों के लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद है
इस योजना के तहत सरकार सोलर पैनल इंस्टॉलेशन करने में भी मदद करती है और योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा भी दी जाती है
PM Surya Ghar Yojana के फायदे
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और वहां पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यहां पर आपके लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि कई बार गांव में बिजली कटने की समस्या सबसे अधिक होती है ऐसे में यदि आप सोलर पैनल लगवा लेते हैं तो बिजली न रहने पर भी आप सोलर पैनल से बिजली का उपयोग कर सकते हैं और यदि शहर में रहते हैं तब भी आपको solar panel का यह फायदा होगा कि आपका बिजली का बिल कम हो जाएगा
इसे भी पढ़ें: PM Kisan की अगली किस्त कब आएगी? जानिए तारीख, Status और ₹2,000 की पूरी जानकारी
PM Surya Ghar Subsidy 2026 कितनी सब्सिडी मिलेगी?
यदि आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कितने किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कितनी सब्सिडी दी जाती है वर्तमान समय में सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी कुछ इस प्रकार से है
| Solar Capacity | सब्सिडी |
| 1Kv | ₹30,000 तक |
| 2Kv | ₹60,000 तक |
| 3Kv | ₹78,000 तक |
| 3Kv से ज्यादा | अधिक्तम ₹78,000 तक |
PM Surya Ghar के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए
- सोलर पैनल लगवाने के लिए छत पर जगह होनी चाहिए
- घर के अंदर बिजली का कनेक्शन होना चाहिए
- आवेदन करने वाले व्यक्ति पहले कभी भी इस योजना का लाभ ना लिया हो
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक अकाउंट/पासबुक
- मोबाइल नंबर
पीएम सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
PM Surya Ghar online Apply करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसके लिए आवेदन official National portal के माध्यम से किया जाता है विस्तृत जानकारी press information bureau का यह पीएफ चेक कर सकते हैं online step by step application process इस प्रकार से है
- सबसे पहले National portal official website पर जाएं
- Registration विकल्प का चुनाव करें
- यहां पर एप्लीकेशन में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरे
- सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें
- फॉर्म को सबमिट करें
- इसके बाद आपको आवेदन नंबर प्राप्त होगा इसे कहीं पर नोट करके रख सकते हैं या फिर इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख ले ताकि इसकी मदद से आवेदन की स्थिति चेक कर सकें
- अप्लाई करने के बाद दस्तावेज का वेरिफिकेशन किया जाता है
- इसके बाद संबंधित अधिकारी आपसे संपर्क करते हैं और आपके घर पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन किया जाता है
- Solar panel install करने के बाद subsidy की प्रक्रिया शुरू होती है discom verification के बाद आप अपने खाते में सब्सिडी राशि प्राप्त कर सकते हैं
PM Surya Ghar में सोलर लगाने पर कितना खर्च आएगा?
पीएम सूर्य घर सोलर पैनल लगवाने का खर्चा मुख्य रूप से सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं है कि आप कितने किलो वाट का सोलर पैनल लगवा रहे हैं और इस पर कितनी सब्सिडी मिल रही है इसके अलावा भी सोलर पैनल लगवाने में कई सारी जरूरी चीजों का उपयोग किया जाता है जैसे की इसमें panel, inverter, structure, installation, wiring, meter तथा अन्य charges भी जोड़े जा सकते हैं तो इस हिसाब से आपका खर्चा बढ़ सकता है
यदि सीधे शब्दों में कहा जाए तो निश्चित रूप से या नहीं कहा जा सकता की सोलर पैनल लगाने में कितना खर्चा आएगा क्योंकि खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन-कौन से अलग उपकरण का चार्ज क्या है और खर्च इस बात पर भी निर्भर है कि आप इस गांव में लगवा रहे हैं या फिर शहर में जगह के अनुसार खर्चे में अंतर हो सकता है
PM Surya Ghar में Subsidy कब मिलेगी?
यहां कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर सब्सिडी कब मिलेगी तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप सोलर पैनल लगवा लेते हैं आपके सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन हो जाता है इसके बाद भी CFA processing में कम से कम 15 दोनों का समय लग सकता है या फिर इससे ज्यादा समय भी लग सकता है क्योंकि यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि अन्य वेरिफिकेशन में कई बार ज्यादा समय भी लग जाता है
Subsidy नहीं मिली तो क्या करें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
- बैंक अकाउंट डिटेल चेक करें
- Discom verification की स्थिति देखें
- जिस वेंडर के द्वारा अपने सोलर पैनल लगवाया है उसे क्लेम की स्थिति की जानकारी लें
- यदि यहां पर सब कुछ सही है तो DISCOM या official grievance/support channel के द्वारा मदद ले सकते हैं
सोलर पैनल लगवाने के लिए मिलती है लोन की सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको ऐसा लगता है कि आपका बजट बहुत कम है और आप सोलर पैनल लगवाने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में कुछ बैंकों के द्वारा scheme में collateral-free loan भी दिया जाता है जो की 10 सालों तक का मिल जाता है लेकिन लोन के लिए अलग नियम और शर्तें लागू होती हैं जो की बैंक और आपके eligibility के ऊपर निर्भर करता है