PM Kisan की अगली किस्त कब आएगी? जानिए तारीख, Status और ₹2,000 की पूरी जानकारी

PM kisan yojana installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना तीन किस्तों में ₹6000 का आर्थिक लाभ दिया जाता है, यानी कि हर किस्त में ₹2000 मिलते हैं यदि आप भी एक किसान है और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख में हम जानेंगे कि pm kisan next installment कब आएगी, Beneficiary Status तथा Payment Status ऑनलाइन कैसे चेक करें

पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी?

Pm kisan की 23 में किस्त जारी की जा चुकी है पीएम किसान भाइयों के खाते में यह किस आ चुकी है उनके लिए बहुत ही अच्छी बात है और जिन लोगों को उसकी वजह से किस्त नहीं मिल पाई है सबसे पहले अपना केवाईसी स्टेटस चेक करने की जरूरत है यहीं पर यदि हम बात करें पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की आधिकारिक तौर पर अभी तक इसके लिए कोई निश्चित डेट की घोषणा नहीं की गई है

यदि साफ तौर पर 24वीं किस्त के बारे में अनुमान लगाए तो पिछले Cycle के अनुसार आखिरी अगस्त से लेकर सितंबर 2026 के बीच किस्त आ सकती है हालांकि आखिरी फैसला और स्पष्ट डेट सरकार के द्वारा जारी किए गए घोषणा के बाद ही मान्य होगा

इसे भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana: ₹15,000 टूलकिट से लेकर ₹3 लाख तक लोन कैसे मिलेगा यहां देखें पूरी जानकारी

पीएम किसान में कितने रुपये मिलते हैं?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को सरकार के द्वारा साल भर में कुल तीन किस्तें दी जाती है ताकि सभी किसान भाई अपनी खेती किसानी में जरूर की चीजे जैसे की खाद और बीच इत्यादि को आसानी से खरीद सके, सरकार के द्वारा यह आर्थिक मदद ₹2000 प्रति 4 माह के अंतराल में दी जाती है यानी की 1 साल में कुल ₹6000 की आर्थिक मदद सरकार के द्वारा मिलती है

सरकार के द्वारा की जाने वाली आर्थिक मदद सभी लाभार्थी किसानों को DBT यानी कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाती है

पीएम किसान की अगली किस्त किन किसानों को मिलेगी?

जिम किसान भाइयों का pm Kisan में registration हो चुका है और उनके सभी जरूरी दस्तावेज और Land records/beneficiary details का verification सही तरीके से वेरीफाई किया जा चुका हैं साथ ही साथ उनकी KYC पूरी है और बैंक खाता सही तरीके से जुड़ चुका है और वेरीफाई हो चुका है उन लोगों को पीएम किसान की अगली किस्त समय पर मिलेगी

पीएम किसान Beneficiary Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Know Your Status या संबंधित beneficiary विकल्प का चुनाव करें
  • यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के द्वारा verification करें
  • इसके बाद आपके सामने payment और beneficiary status खुलकर आ जाएगा

पीएम किसान की किस्त का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?

यदि आप एक किसान है और यह जानना चाहते हैं कि किस्त का पैसा आया या नहीं तो एक बार know your status के माध्यम से लोगिन करने के बाद जब डैशबोर्ड पर पहुंचते हैं तो यहां पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देते हैं इसके माध्यम से सभी जानकारी चेक कर सकते हैं आपके यहां पर Payment Status, Bank Name, UTR Number, Payment Mode और Account Credited का सेक्शन देखने को मिलता है

Pm Kisan payment status online check करने के लिए आप Registration Number का उपयोग कर सकते हैं इसके लिए आपको लोगों करते समय अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है, कैप्चा दर्ज करना है और सबमिट करना है इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होता है इस ओटीपी को डालकर बहुत ही आसानी से आप पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं

यदि आपका पेमेंट नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा और वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दे सकते हैं और यह चेक करवा सकते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में पैसा क्यों नहीं जमा हुआ है दूसरा विकल्प दिया है कि आप अपने बैंक शाखा में जाकर भी किया पता लगा सकते हैं कि आखिर अभी तक आपके बैंक खाते में किस्त का पैसा क्यों नहीं जमा हुआ

पीएम किसान में e-KYC नहीं है तो क्या अगली किस्त मिलेगी?

Pm Kisan official portal के अनुसार e-KYC पूरा किए बिना PM-KISAN की किस्त मिलना मुश्किल है और बहुत सारे किसानों की किस्त इसी वजह से नहीं मिल पाती है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र से होने के कारण उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है

बताते चलें कि यदि आपकी किस्त रुकी है और नहीं मिल रही है तो इसका एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि आपका e-kyc pending दिख रहा होगा, तो ऐसी स्थिति में आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी केवाईसी करवा सकते हैं इसके बाद आपको किस्त का पैसा मिल सकता है

निष्कर्ष

इस लेख में हमने पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी होने के बारे में तथा केवाईसी इत्यादि से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप से दे दिया है उम्मीद है कि इसकी मदद से आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस, और केवाईसी तथा पेमेंट डिटेल को सही तरीके से चेक कर सकेंगे, ताकि आपको अगली किस्त का पैसा आसानी से मिल सके

Leave a Comment