PM Vishwakarma Yojana: ₹15,000 टूलकिट से लेकर ₹3 लाख तक लोन कैसे मिलेगा यहां देखें पूरी जानकारी

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत पारंपरिक मजदूरों को ₹15000 का टूलकिट और ₹3 लाख तक का लोन दिया जा रहा है यदि आप भी इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं या फिर लाभ लेना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में eligibility, documents, registration और benefits की पूरी जानकारी देंगे

PM Vishwakarma Yojana क्या है?

पीएम विश्वकर्म योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है जिसमें कई प्रकार के कारीगरों और पारंपरिक मजदूरों को ट्रेनिंग देने में ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा मदद मिलती है साथ ही साथ ट्रेनिंग पूरा कर लेने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाता है सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ट्रेनिंग पूरा होने के बाद बिना किसी गारंटी के लोन भी दिया जाता है

जो लोग अपना पारंपरिक व्यवसाय आगे बढ़ना चाहते हैं और उन्हें व्यवसाय के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है वह लोग ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा अच्छी तरह से ट्रेनिंग करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं

PM Vishwakarma Yojana में कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?

इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा शिल्पकारों और कारीगरों को टूल किट, ट्रेनिंग, लोन और मार्केटिंग से संबंधित सभी सुविधाएं दी जाती हैं

जो भी मजदूर पात्र होते हैं उन्हें ₹15000 का इंसेंटिव दिया जाता है जिसका उपयोग वे सभी जरूरी टूलकिट और औजार खरीदने के लिए कर सकते हैं सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनको skill training के अंतर्गत बेसिक ट्रेनिंग से लेकर एडवांस ट्रेनिंग तक पूरा सपोर्ट किया जाता है और नियमों के अनुसार उन्हें ₹500 प्रतिदिन ट्रेनिंग के दौरान मिलता है

Pm Vishwakarma Yojana में ट्रेनिंग पूरा होने और verification के बाद pm Vishwakarma certificate और आईडी कार्ड दिया जाता है इसी के लाभार्थियों को मात्र पांच प्रतिशत के ब्याज दर पर ₹300000 तक का लोन प्रदान किया जाता है जो कि दो चरणों में प्राप्त होता है पहले चरण में ₹100000 और दूसरे चरण में जरूरी शर्तें पूरा होने के बाद ₹200000 दिया जाता है

बता दें कि सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण सहायता जो की कारीगरों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादन को बाजार में पहुंचाने और उनकी ब्रांडिंग करने में की जाती है उसमें यह सभी चीज शामिल है branding, quality certification, e-commerce और exhibitions/market linkage जैसी marketing सहायता भी इस योजना के अंतर्गत दी जाती है

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा, पूरी जानकारी

PM Vishwakarma में कौन-कौन से कारीगर पात्र हैं?

प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में कुल 18 प्रकार के लोगों को शामिल किया गया है यदि आप इनमें से कोई भी एक पात्रता रखते हैं तो आप इसके लिए पूरी तरह से पात्र और आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं

  • बढ़ई
  • नाव बनाने वाला
  • लोहार
  • हथौड़ा और टूल किट निर्माता
  • सुनार
  • कुम्हार
  • मूर्तिकार/पत्थर तराशने वाला
  • राजमिस्त्री
  • चमड़ा कारीगर
  • जूता बनाने वाला
  • दर्जी
  • धोबी
  • नाई
  • मालाकार
  • मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला
  • अन्य पारम्परिक कार्य

PM Vishwakarma Yojana की Eligibility/पात्रता ‌क्या है?

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • योजना के अनुसार 18 पारंपरिक कार्यो में से किसी एक में शामिल होना चाहिए
  • योजना के अंतर्गत एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य को लाभ दिया जाता है

कृपया ध्यान दें: PM Vishwakarma की eligibility को लेकर बहुत सारी वेबसाइट पर गलत या अधूरी जानकारी दी जाती है ऐसे में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जरूर चेक करें

Pm Vishwakarma Yojana official website

scheme booklet pdf

PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कैसे करें?

पीएम विश्वकर्म योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है आप चाहे तो खुद ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार के द्वारा वेरिफिकेशन करके फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं 18 trade में से जो भी आपका है उसका चुनाव करके और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद approval process और verification की प्रक्रिया पूरा करके कर सकते हैं दूसरा विकल्प यह है कि आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर के द्वारा आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं

आवेदन करने के बाद PM Vishwakarma में Training कैसे मिलेगी?

यदि आवेदन करने के बाद आपका सारा वेरिफिकेशन हो जाता है और आप ट्रेनिंग के लिए पात्र पाए जाते हैं तो training की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं जिसमें सबसे पहले beneficiary का Skill Verification/Assessment किया जाता है इसके बाद 7 दिनों की basic training और 15 दिन या उससे अधिक advance training दी जाती है ट्रेनिंग अवधि के दौरान जो ₹500 मिलते हैं सर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद DBT के माध्यम से बैंक अकाउंट में भेजा जाता है इसलिए आपके पास बैंक अकाउंट भी होना चाहिए

PM Vishwakarma के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?

यदि आप पीएम विश्वकर्म योजना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास यह सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है जिसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर या पोर्टल पर चेक कर सकते हैं

  • आधारकार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • व्यवसाय संबंधित दस्तावेज

पीएम विश्वकर्मा योजना का स्टेटस कैसे चेक करें

जब आप आवेदन करते हैं तो आवेदन करने के बाद आपको एक आवेदन नंबर प्राप्त होता है यदि आपने वह आवेदन नंबर नोट कर रखा है या फिर इसका प्रिंटआउट है तो वहां पर आपको यह रजिस्ट्रेशन नंबर देखने को मिल जाएगा, इसके बाद आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं

  • सबसे पहले पीएम विश्वकर्म योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Login/Applicant विकल्प का चुनाव करें
  • मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें
  • इसके बाद आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं
  • verification और benefit status अगर आपको नहीं दिखाई देता है यदि आपने सीएससी सेंटर के द्वारा आवेदन किया है तो आप वहां पर जाकर भी चेक करवा सकते हैं

निष्कर्ष

Pm Vishwakarma Yojana क्या है, जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं, आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, 15000 का टूलकिट कैसे मिलता है और ₹300000 तक का लोन किस प्रकार प्राप्त होता है इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में आपको देने का प्रयास किया गया है तथा साथ ही हमने आपको आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया है जिसके माध्यम से आप मौजूद स्थिति और बेनिफिट चेक कर सकते हैं

Leave a Comment