Sukanya Samriddhi Yojana सरकार के द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है यदि आप बेटी के नाम पर इस योजना में ₹1000 जमा करने के बारे में सोच रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा तो इस लेख में हम आपको इससे संबंधित सभी जानकारी देंगे साथ ही साथ खाता खोलने की प्रक्रिया और दस्तावेज के बारे में भी बताएंगे
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी के लिए एक भविष्य की saving scheme है आप इस योजना में जितनी भी धनराशि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमा करते हैं उसे पर सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए ब्याज के अनुसार मैच्योरिटी पूरा होने पर रकम मिलती है
यदि आसान शब्दों में कहें तो यह योजना आपकी बेटी की पढ़ाई का खर्च और शादी जैसे बड़े खर्चो का बोझ उठाने के लिए एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है एक बार आप इसमें खाता खुलवाकर पैसा जमा कर सकते हैं, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में पैसा जमा करने के लिए बच्ची के माता-पिता या फिर कानूनी अभिभावक बेटी के नाम पर खाता खोलकर पैसे जमा कर सकते हैं
सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने ₹1000 जमा करते हैं तो इसके अनुसार 12 महीना में टोटल ₹12000 जमा होते हैं और सुकन्या समृद्धि योजना के नियम के अनुसार आपको 15 सालों तक पैसा जमा करना पड़ता है और यदि मेच्योरिटी के समय की बात करें तो इसमें पूरे 21 साल का समय लगता है
यदि आप डाकघर में खाता खोलकर बेटी के नाम पर पैसे जमा करना चाहते हैं तो India Post के अनुसार SSY पर मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जा रहा है और यह पूरे 21 साल के जमा किए गए पैसों के ऊपर मिलने वाले ब्याज के अनुसार कैलकुलेट किया जा सकता है यदि अनुमानित तौर पर इसे जोड़ा जाए तो आपको यह कैलकुलेशन देखने को मिलेगा
Sukanya Samriddhi Yojana rs 1000 per month maturity calculation
| जमा करने का विवरण और ब्याज | धनराशि |
| हर महीने जमा | ₹1000 |
| सालाना जमा | ₹12000 |
| 15 सालों में कुल जमा | ₹1,80000 |
| अनुमानित ब्याज | लगभग 3.99 लाख |
| 21 सालों के बाद अनुमानित धनराशि | लगभग 5.79 लाख |
ध्यान देने वाली बात:- यह मैच्योरिटी राशि केवल एक अनुमान है क्योंकि सरकार समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव करते रहती है ऐसे में यदि ब्याज दर पर बदलाव होता है तो मिलने वाली मैच्योरिटी राशि भी अलग हो सकती है
अगर ₹2,000, ₹5,000 या ₹10,000 हर महीने जमा करें तो कितना मिलेगा?
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना खाते में प्रति माह ₹2000, ₹5000 या ₹10000 जमा करते हैं और यही ब्याज दर (8.2%) पूरे समय तक बना रहता है तो अनुमानित कैलकुलेशन कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है
| हर महीने जमा | 15 साल में कुल जमा | 21 साल बाद अनुमानित धनराशि |
| ₹2000 | 3.60 लाख | 11.58 लाख रुपए |
| ₹5000 | ₹900000 | 28.95 लाख |
| ₹10000 | 18 लाख | 57.90 लाख |
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज कैसे मिलता है?
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस योजना के अंतर्गत सरकार समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव करती रहती है और मौजूदा समय में जो ब्याज दर है वह 8.2% का है यदि आप समय पर पैसे जमा करते हैं तो ब्याज का पूरा बेनिफिट सही तरीके से मिलता है
बताते चलें कि एक वित्तीय वर्ष पूरा होने के बाद अंत में ब्याज की राशि खाते में जोड़ दी जाती है यदि आप चाहे तो इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट या फिर Department of Economic Affairs (Ministry of Finance) की वेबसाइट पर जाकर मौजूदा समय में चल रहे ब्याज दर की जांच कर सकते हैं
खाता कौन खुलवा सकता है?
Sukanya Samriddhi Yojana account open करने के लिए आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए, इसमें खाता खोलने के लिए बच्ची की माता-पिता या फिर कानूनी रूप से मान्य अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं
एक बात का विशेष ध्यान रखें की नियमों के अनुसार एक परिवार में सिर्फ दो बेटियों का SSY Account खोला जा सकता है और खाता खुलवाते समय बेटी का जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी है
खाता खुलवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- बेटी के माता-पिता के जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड और पैन कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र और पता प्रमाण पत्र केवाईसी के लिए
- यदि ऑफलाइन फॉर्म भरते हैं तो पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ सकता है
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं?
कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि यदि हम सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा करते हैं तो इसे कब निकाल सकते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप सही तरीके से समय पर पैसे जमा कर रहे हैं और आपकी बेटी यदि बड़ी हो जाती है उसकी पढ़ाई के लिए पैसे निकालने की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में आप विड्रोल कर सकते हैं
हालांकि पूरा पैसा निकालने के लिए आपको मेच्योरिटी का समय पूरा होने का इंतजार करना ही पड़ेगा लेकिन यदि आप बीच में जरूरी खर्च के लिए पैसे निकालते हैं तो इसके लिए नियम और शर्तें भी लागू होती हैं जिसे आप पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा से पता कर सकते हैं
Sukanya Samriddhi Yojana khata kaise khulvayen
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक शाखा पर जाना होगा वहां जाकर आपको सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के लिए फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अटैक करने होंगे इसके बाद आपको फॉर्म जमा करना होगा जिसके बाद केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी साथ ही साथ न्यूनतम जमा राशि 250 रुपए भी जमा करना होगा इसके बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा
निष्कर्ष
जो लोग न्यूनतम धनराशि जमा करके अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं ताकि उसे पढ़ाई या शादी के खर्चे पर ज्यादा सोचने की जरूरत ना पड़े तो ऐसे लोगों के लिए Sukanya Samriddhi Yojana एक बेहतरीन government scheme है खाता खोलने से पहले एक बार पात्रता जरूरी दस्तावेज और जमा की जाने वाली राशि के बारे में डाकघर या बैंक शाखा में जरूर पता करें