Aayushman card: यदि आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सा इलाज मुफ्त है आज हम आपको किसी के बारे में बताएंगे साथ ही साथ पूरे इलाज की लिस्ट भी आपको देंगे, इसके साथ-साथ आपके परिवार में जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है उसके लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे
आयुष्मान कार्ड क्या है और इसके क्या फायदे हैं
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹500000 तक का इलाज करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत सुविधा मिलती है
बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज और सरकारी अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, सर्जरी का खर्च, दवाइयां और अन्य खर्चो का कवर योजना के अनुसार निर्धारित पैकेज में मिलता है
आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सा इलाज मुफ्त है?
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के द्वारा कई प्रकार का medical treatment और surgical treatment कर किया जाता है इनमें से जो प्रमुख इलाज कर किए जाते हैं उनकी लिस्ट हम आपके यहां पर दे रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप इन बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में जाकर योजना का लाभ ले सकें
- हृदय रोग से जुड़े इलाज
- हार्ट सर्जरी के निर्धारित पैकेज
- कैंसर का इलाज
- हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज
- आंखों की सर्जरी और अन्य निर्धारित उपचार
- सामान्य सर्जरी
- गंभीर चोट और दुर्घटना का इलाज
- जलने से संबंधित उपचार
- बच्चों की कई गंभीर बीमारियों का इलाज
- ICU से जुड़े निर्धारित उपचार
इसके अलावा भी कई सारी बीमारियां इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड में कर की जाती है जिसके लिए आप अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर आयुष्मान मित्र काउंटर पर पता कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें: PM Ujjwala Yojana 2026: उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
आयुष्मान कार्ड भारत का हर नागरिक बनवा सकता है बस इसके लिए सरकार के द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता होनी चाहिए और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उसका नाम लिस्ट में शामिल होना चाहिए
हालांकि अलग-अलग राज्यों में इस योजना के लिए अलग-अलग नाम कुछ जगहों पर देखने को मिलते हैं और यदि कार्ड की बात करें तो यह भी कई प्रकार के बनते हैं जिनमें विशेष रूप से सालाना आय पर निर्भर होता है कि आपका कौन सा कार्ड बनेगा
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो (ऑफलाइन आवेदन करते समय)
- इनकम वेरीफिकेशन (जिस राज्य में लागू हो)
Online आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?
- सबसे पहले aayushman card beneficiary portal की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- मुख्य पोर्टल के होम पेज पर जाने के बाद वहां पर beneficiary विकल्प का चुनाव करें
- मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करके सबमिट करें इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा
- ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़े
- इसके बाद यहां पर आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी इसके बाद आपकी पात्रता beneficiary list में दिखाई देगी
- यदि आपके यहां पर आपकी पात्रता eligible दिखाई देती है तो अपने आधार के द्वारा केवाईसी पूरा करें
- इसके बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें
CSC सेंटर से offline आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
यदि आपको ऑनलाइन माध्यम से आयुष्मान कार्ड आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है और आपको नहीं समझ में आ रहा है कि आप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें तो आप ऑफलाइन माध्यम से अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जा सकते हैं और वहां पर सामान्य फीस जमा करके आवेदन फार्म भरवा सकते हैं सभी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप सीएससी सेंटर के माध्यम से ही अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करवा कर प्रिंट करवा सकते हैं
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद इलाज कैसे कराएं?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं लेकिन यदि आप प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाते हैं तो सिर्फ कुछ ऐसे अस्पताल हैं जो की इस योजना के तहत इलाज करते हैं इसलिए आपको सबसे पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में यह जरूर पता कर लेना चाहिए कि वहां पर आयुष्मान कार्ड के द्वारा इलाज होता है या नहीं
यदि आप सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको अस्पताल में जाकर आयुष्मान मित्र काउंटर पर अपना कार्ड नंबर या कार्ड दिखाकर eligibility verification करवाना पड़ेगा, इसके बाद doctor consultation और ट्रीटमेंट पैकेज का चुनाव करके आप cashless treatment करवा सकते हैं
यह भी देखें : PM Svanidhi Yojana 2026: पीएम स्वनिधि में 15000 लोन कैसे मिलेगा, जानिए पूरी प्रक्रिया
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज के लिए अस्पताल कैसे खोजें?
आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज करवाने के लिए या बहुत ही जरूरी है कि अस्पताल PM-JAY के empanelled होना चाहिए इसकी जांच आप ऑफिशल पोर्टल पर जाकर खुद भी कर सकते हैं
एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप किसी प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं तो वहां पर जाकर सबसे पहले या जरूर पता करें कि अस्पताल PM-JAY empanelled है या नहीं, वहां पर आयुष्मान मित्र काउंटर उपलब्ध है या नहीं इसके बाद ही क्लास शुरु करवाएं
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के तहत कौन-कौन से इलाज किए जाते हैं इसके बारे में जरूरी जानकारी दे दिया है अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल पोर्टल पर जरूर चेक करें