पीएम आवास योजना में कितनी राशि मिलती है? जानिए गांव और शहर के हिसाब से पूरी जानकारी

Pm aawas Yojana: पीएम आवास योजना में कितनी राशि मिलती है अगर आप यह जानना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग योजना के तहत लाभ दिया जाता है ग्रामीण क्षेत्रों में PMAY-G और शहरी क्षेत्र में PMAY-U 2.0 योजना के तहत लाभ मिलता है अब आईए जानते हैं कि इस योजना के तहत गांव और शहर के हिसाब से सरकार के द्वारा कितना पैसा दिया जाता है और योजना के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया क्या है

पीएम आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसी सरकारी योजना है जिसके तहत पात्र लाभार्थी परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है जैसा कि हमने आपको बताया गांव में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहर में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के साथ आवेदन करके लाभ ले सकते हैं

बताते चलें कि pm aawas Yojana के अंतर्गत शौचालय बनवाने के लिए भी सरकार के द्वारा ₹12000 की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जाती है

पीएम आवास योजना में कितनी राशि मिलती है?

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और PMAY-G के तहत आवेदन करते हैं तो सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लगभग ₹1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलती है

यहीं पर यदि दूसरे पहाड़ी या फिर निर्धारित क्षेत्र की बात करें तो किस प्रकार के क्षेत्र जैसे की पहाड़ी राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों, कठिन क्षेत्रों तथा निर्धारित क्षेत्रों के लिए सरकार के द्वारा 1.30 लाख की आर्थिक मदद की जाती है

इसके अलावा यदि इस योजना के अंतर्गत अन्य लाभ की बात करें तो मनरेगा योजना के तहत मजदूरी का लाभ और शौचालय निर्माण के लिए ₹12000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता का लाभ भी दिया जाता है

शहर में पीएम आवास योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

शहर में पीएम आवास योजना PMAY-U 2.0 के तहत लागू की गई है शहर में इस योजना के अंतर्गत आपको कितना आर्थिक मदद मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस Vertical के तहत लाभ ले रहे हैं

हालांकि सरकार के द्वारा EWS/LIG/MIG परिवारों के लिए अलग-अलग आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है यहीं पर यदि आप होम लोन लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपको लगभग 1.80 लाख का interest subsidy मिल सकता है, लेकिन यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है की सरकार आपको शहरी क्षेत्र में कितनी राशि की आर्थिक रुप से मदद करेगी

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सा इलाज मुफ्त है? जानिए इलाज की लिस्ट और कार्ड बनाने का तरीका

पीएम आवास योजना में पैसा कैसे मिलता है?

पीएम आवास योजना का पैसा मकान बनवाते समय निर्माण की प्रगति के आधार पर दिया जाता है इसमें योजना का पैसा एक साथ नहीं मिलता है ऐसा कर सकते हैं कि इस योजना में पैसा किस्त के आधार पर मिलता है लाभार्थी को योजना के अनुसार अलग-अलग किस्त लाभार्थी के बैंक खाते में DBT यानी कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है

पैसा मिलने के बाद यदि घर बनाते हैं तो घर बनवाते समय minimum house size और construction standards का ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है जो की योजना के हिसाब से लागू किया गया है इस बात को ध्यान में रखकर ही घर बनवाने की प्रक्रिया शुरू करें

पीएम आवास योजना के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • जमीन के कागज
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता क्या है

ग्रामीण क्षेत्र (PMAY-G) की पात्रता

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला होना चाहिए
  • आवेदक के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए
  • बेघर या कच्चे मकान में रहने वाले आवेदन कर सकते हैं
  • परिवार की पात्रता का वेरिफिकेशन स्थानीय तौर पर अधिकारियों के द्वारा किया जा सकता है
  • लाभार्थी का चयन सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए सर्वे और वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है

शहरी क्षेत्र (PMAY-U 2.0) की पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति शहरी क्षेत्र में रहने वाला होना चाहिए
  • आवेदक के पास पूरे देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए
  • आवेदन करने वाला परिवार EWS, LIG या MIG श्रेणी में आना चाहिए
  • EWS की वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख तक, LIG की ₹3–6 लाख और MIG की ₹6–9 लाख तक निर्धारित किया गया है वार्षिक आय इससे अधिक नहीं होनी चाहिए
  • जिन लोगों को पिछले 20 सालों में किसी भी आवास योजना में लाभ मिला है वह लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं
  • विधवा, अकेली महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर इस प्रकार के लोगों को pm aawas Yojana urban के तहत प्राथमिकता मिल सकती है

शहरी क्षेत्र (PMAY-U 2.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट PMAY-U पर जाएं
  • PMAY-U 2.0 apply विकल्प का चुनाव करें
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से पढ़कर भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें
  • जिस component के तहत लाभ लेना चाहते हैं उसका चुनाव करें
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें
  • फॉर्म submit करने के बाद Application/Assessment ID नोट कर ले या फिर प्रिंट आउट करके रख ले ताकि बाद में आवेदन की स्थिति चेक कर सकें

बताते चलें कि यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो PMAY-G में सामान्य रूप से direct online application form नहीं होता है क्योंकि यहां पर सरकार के द्वारा चयन सर्वे और लोकल वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है और इसी के आधार पर आपका नाम लिस्ट में शामिल किया जा सकता है

पीएम आवास योजना का आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने शहरी क्षेत्र पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है और आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले official PMAY-MIS portal पर जाएं और वहां पर assessment/application status track विकल्प का चुनाव करें, आवेदन करने के बाद आपको जो एप्लीकेशन नंबर मिला था उसे नंबर को दर्ज करें इसके बाद आप यहां से अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना में कितनी राशि मिलती है? इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तृत रूप से दे दिया है साथ ही साथ पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज के बारे में भी पूरी जानकारी दी है, लेकिन समय के अनुसार योजनाओं को लेकर सरकार नई अपडेट जारी कर सकती है इसलिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें

Leave a Comment