PM Mudra Yojana 2026: यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर आपके पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत है तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत लोन ले सकते हैं इस योजना में बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है आईए जानते हैं कि मुद्रा योजना में बिना गारंटी लोन कैसे मिलेगा, इसकी पात्रता क्या है, और आवेदन की प्रक्रिया क्या है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है?
दोस्तों यदि आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि यह योजना है क्या क्योंकि आप इस योजना के बारे में जितना बेहतर तरीके से समझेंगे उतना ही अधिक आसानी होगी आपको अपने लिए लोन प्राप्त करने में
दरअसल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो की छोटे और micro businesses को institutional credit के तहत लोन देती है इसमें आपको सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यदि आप किसके लिए पात्र पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाता है अधिकतम लोन की सीमा 20 लाख रुपए तक रखी गई है, हालांकि यदि सरकार इस योजना में कुछ नया अपडेट करती है तो इस राशि में बढ़ोतरी या देखने को मिल सकती है
मुद्रा योजना में कितना लोन मिलता है?
आपको बताते चलें कि PM mudra Yojana में मुख्य रूप से चार प्रकार के लोन दिए जाते हैं जिनके नाम इस प्रकार से हैं
शिशु लोन– सबसे कम छोटे व्यवसाय के लिए यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो pm mudra Yojana Shishu loan के अंतर्गत ₹50000 तक का लोन मिल सकता है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना किशोर लोन– थोड़ा सा मीडियम व्यवसाय शुरू करने के लिए या अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए यदि थोड़े अधिक पैसे की आवश्यकता है तो ऐसे में आप यह लोन ले सकते हैं इस लोन में आपको ₹50000 से लेकर ₹5 लाख तक का लोन दिया जा सकता है
Pm tarun loan- यदि आपका व्यवसाय थोड़ा अधिक बड़ा है और आपको 5 लाख से अधिक लोन की आवश्यकता है तो यह लोन आपके लिए उपयुक्त हो सकता है क्योंकि इस लोन के अंतर्गत आपसे 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है
यदि आपको 10 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक लोन की आवश्यकता है तो आप pm mudra Tarun plus loan के लिए आवेदन कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana: ₹15,000 टूलकिट से लेकर ₹3 लाख तक लोन कैसे मिलेगा यहां देखें पूरी जानकारी
मुद्रा योजना में बिना गारंटी लोन कैसे मिलता है?
कई बार ऐसा होता है कि बहुत से लोगों का लोन पास नहीं होता है और लोग इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि आखिर इस योजना के अंतर्गत लोन कैसे मिलता है तो यहां पर हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि मुद्रा योजना में बिना गारंटी के लोन मिलने का मतलब सिर्फ इतना सा है कि यह collateral-free लोन है लेकिन अप्रूवल मिलने के लिए बहुत सारी चीज मायने रखती है जैसे कि आप किस प्रकार का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं या फिर आपका व्यवसाय किस प्रकार का है जो कि आप पहले से रन कर रहे हैं
इसी के साथ-साथ pm mudra Yojana mein loan approval इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री क्या है आपके दस्तावेज और पेमेंट की स्थिति क्या है यानी कि यहां पर आपको लोन आपके क्रेडिट हिस्ट्री और सभी जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ आपकी बिजनेस कैपेसिटी के ऊपर भी निर्भर करता है जिसका साथ मतलब यह है कि बिना गारंटी के लोन का मतलब या नहीं है कि आपको अप्रूवल मिल ही जाएगा
मुद्रा योजना में कौन-कौन लोग लोन ले सकते हैं?
- छोटी दुकान
- सिलाई/टेलरिंग
- मोबाइल रिपेयरिंग
- ब्यूटी पार्लर
- छोटे manufacturing units
- food-related business
- transport-related छोटी business activity
- service business
- trading business
मुद्रा योजना में बिना गारंटी लोन के लिए कौन-कौन से documents चाहिए?
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- Address proof
- Business proof
- Business registration/Udyam registration
- GST documents
- बैंक statement
- Business plan/project report
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- मुद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले jan samarth portal पर जाएं
- अपनी जरूरत के अनुसार लोन की केटेगरी का चुनाव करें
- इसके बाद अपनी पात्रता को चेक करें
- पात्रता चेक करने के लिए सभी जरूरी चीज जैसे कि नाम, पता और व्यवसाय से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज करें
- इसके पास अपनी जरूरत के अनुसार अपने लोन की राशि दर्ज करें
- इसके बाद केवाईसी दस्तावेज और सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें
- और फॉर्म को सबमिट करें
- इसके बाद बैंक आपके द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज और आपके व्यावसाय इत्यादि की जांच कर सकता है
- यदि आप इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको लोन आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा
ऑफलाइन मुद्रा लोन कैसे लें?
यदि आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है या फिर आप सही से आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको यहां पर किसी भी एक जगह Bank, NBFC, Microfinance Institution जाना पड़ सकता है जो कि मुद्रा लोन देते हो, यहां पर संपर्क करके आपको PMMY/Mudra loan के लिए application form भरकर जमा करना होगा और जरूरी दस्तावेज की कॉपी भी साथ में ही जमा करनी होगी
यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना में कितनी राशि मिलती है? जानिए गांव और शहर के हिसाब से पूरी जानकारी
निष्कर्ष
यदि आपका एक छोटा व्यवसाय है और आप सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं में से credit scheme का लाभ लेना चाहते हैं तो pm mudra Yojana आपके लिए सही योजना साबित हो सकती है इसके लिए जरूरी पात्रता, जरूरी दस्तावेज, और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में हमने ऊपर बताया है साथ ही साथ जरूरी लिंक भी दिया है ताकि आप सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक भी कर सकें