PM Fasal Bima Yojana 2026: फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा, जानें आवेदन और क्लेम का तरीका

PM Fasal Bima Yojana 2026: बाढ़ आने या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको PM Fasal Bima Yojana में कौन आवेदन कर सकता है, कितना प्रीमियम देना होगा, फसल खराब होने पर क्लेम कैसे मिलेगा और ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तृत रूप से देंगे ताकि आप जरूरत पड़ने पर इस योजना का लाभ ले सकें

PM Fasal Bima Yojana 2026‌ क्या है

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना साल 2016 से लागू की गई है और मौजूदा समय 2026 में भी यह लागू है यदि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसे की बारिश, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, चक्रवात के कारण फसल खराब होती है तो ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा किसानों को राहत देने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना मुख्य रूप से सरकार ने इसीलिए शुरू किया है कि किसी भी प्रकार की आपदा होती है तो ऐसी स्थिति में किसानों को कुछ राहत दी जा सके हालांकि इसके लिए सरकार ने योजना के अंतर्गत कुछ जरूरी नियम और शर्तें पात्रता तथा जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में भी नियम निर्धारित किया है ताकि सही लाभार्थियों को मदद मिल सके

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 में कौन-कौन से नुकसान कवर होते हैं?

  • सूखा पड़ने पर यदि फसल नहीं होती है तो
  • बाढ़ के कारण फसल खराब होती है तो
  • चक्रवात के द्वारा फसल खराब होने पर भी राहत मिलती है
  • ओलावृष्टि यानी कि यदि ठंडियों के मौसम में ओला पड़ने के कारण फसल खराब होती है
  • कीट और रोग
  • बुवाई न हो पाना
  • जलभराव/इनंडेशन
  • स्थानीय आपदाएं
  • असामान्य बारिश
  • कटाई के बाद होने वाले कुछ निर्धारित नुकसान

2026 में जंगली जानवरों से फसल नुकसान का क्या नियम है?

कई बार ऐसा होता है कि जंगली जानवरों के कारण पुरी की पूरी फसल बर्बाद हो जाती है जिसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है यदि आपको कभी भी ऐसी आपदा का सामना करना पड़ता है तो इस स्थिति में भी आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अनुसार add on cover के रूप में सूचित करते हैं तो यहां भी आपको सरकार के द्वारा थोड़ी राहत मिल सकती है

also read: मुद्रा योजना में बिना गारंटी लोन कैसे मिलेगा? जानिए पात्रता, ₹20 लाख तक लोन और आवेदन प्रक्रिया

PM Fasal Bima Yojana में किसान को कितना प्रीमियम देना पड़ता है?

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जब भी आप अपनी फसल का बीमा करवाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको प्रीमियम भरने की आवश्यकता होती है यदि आप खरीफ की फसल के लिए बीमा करवाते हैं तो जितनी राशि का बीमा करवाते हैं उसे राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम भरना पड़ता है, यहीं पर यदि आप रवी की फसल का बीमा करवाते हैं तो इसमें आपको बीमा की जाने वाली राशि का 1.5 प्रतिशत जमा करना पड़ता है, वाणिज्यिक/बागवानी फसल का प्रीमियम 5 प्रतिशत का होता है बाकी actuarial premium पर सरकार के द्वारा subsidy देने का भी प्रावधान है

एक बात का विशेष ध्यान रखें की प्रीमियम राशि फसल और क्षेत्र तथा बीमा की जाने वाली राशि के अनुसार अलग हो सकती है अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं

PM Fasal Bima Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यदि किसी भी आपदा के कारण वर्ष आपकी फसल खराब हो जाती है और आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की लाभ लेने के लिए किसान की फसल और जिस क्षेत्र में फसल खराब हुई है इसकी सूचना पहले से की जानी चाहिए

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आवेदन करने वाले किसान की सही पहचान, फसल की पूरी जानकारी, संबंधित जरूरी दस्तावेज, और क्षेत्र आज की भी बिल्कुल सही जानकारी होनी चाहिए तभी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं

Pm fasal Bima Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • फसल और बुवाई से संबंधित जानकारी
  • जमीन के दस्तावेज
  • आपकी पहचान के दस्तावेज
  • Tenant/sharecropper होने की स्थिति में प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

फसल खराब होने पर PMFBY में क्लेम कैसे मिलेगा?

फसल खराब हो जाने पर सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण यह है कि आपको सबसे पहले समय पर इसकी सूचना दे देनी चाहिए सूचना देने के लिए आप आधिकारिक पोर्टल Krishi Rakshak Portal & Helpline पर तुरंत जानकारी दे सकते हैं इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर वहां से हेल्पलाइन नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं और उसके द्वारा भी अपनी खराब हुई फसल के बारे में सूचना दे सकते हैं ताकि आपको समय पर क्लेम मिल सके

PM Fasal Bima Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले PMFBY official portal पर जाएं
  • Former corner विकल्प का चुनाव करें
  • यहां पर आपको apply for crop insurance कब विकल्प देखने को मिलेगा इस पर क्लिक करें
  • किसान रजिस्ट्रेशन और लोगिन करने की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करें
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म भरने का सार विकल्प दिखाई देगा
  • यहां पर अपना नाम पता और सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से दस्तावेजों के अनुसार भरें
  • राज्य, जिला और फसल से संबंधित सभी जानकारी को बिल्कुल सही भरे जानकारी गलत होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
  • इसके बाद अपने बैंक खाते से संबंधित सभी जरूरी जानकारी भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें
  • फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन नंबर लिखकर या प्रिंट आउट निकाल कर रख ले ताकि आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सके

PM Fasal Bima Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

सभी किसान भाई जो कि अपना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं यदि आप वह अपने पॉलिसी का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर application status के अंदर अपनी पॉलिसी आईडी दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं इसके अलावा भी पोर्टल पर आपको कई सारी जानकारी देखने को मिल जाती है जैसे कि यदि इंश्योरेंस का प्रीमियम कैलकुलेट करना चाहते हैं तो इसके लिए insurance premium calculator भी उपलब्ध है आप वहां पर अपना प्रीमियम कैलकुलेट कर सकते हैं

निष्कर्ष

सामान्य तौर पर अधिकतर किसानों की फसल बाढ़ के कारण, सुखा के कारण या फिर जंगली जानवरों के द्वारा नुकसान हो जाती हैं तो यदि बार-बार आपको भी इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का समस्या करना पड़ता है जिसकी वजह से फसल खराब होने का डर होता है तो आप सरकार के द्वारा शुरू की गई Pradhanmantri fasal Bima Yojana में रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं जिसकी जानकारी इस लेख में ऊपर विस्तृत रूप से दी गई है

Leave a Comment