PM Svanidhi Yojana 2026: पीएम स्वनिधि में 15000 लोन कैसे मिलेगा, जानिए पूरी प्रक्रिया

रेहड़ी-पटरी और छोटे street vendors के लिए सरकार ने PM Svanidhi Yojana की शुरुआत की है यदि आप भी अपना छोटा सा कारोबार करते हैं और आप इस योजना के अंतर्गत Loan लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीएम स्वनिधि में 15000 लोन कैसे मिलेगा, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक है क्या प्रक्रिया है और कौन-कौन से लोग इसके लिए पात्र हैं तो चलिए जानते हैं कि आप Pm Svanidhi Loan के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं

Pm Svanidhi Yojana क्या है

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सरकार के द्वारा शुरू की गई वेंडर को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है जिसके अंतर्गत बिना किसी collateral के working capital loan दिया जाता है इस योजना के अंतर्गत शुरुआती लोन ₹15000 का होता है यदि आप इस योजना के अंतर्गत लोन लेते हैं तो इस लोन का उपयोग आप अपने व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए कच्चे माल को खरीदने के लिए या फिर अपने व्यवसाय से संबंधित और किसी जरूरत के समान को खरीद सकते हैं

आपको बता दें कि Svanidhi Yojana योजना के अंतर्गत जो लोन दिया जाता है वह बिना किसी गारंटी के होता है यानी की आप अपने किसी सामान को बिना गिरवी रखे लोन ले सकते हैं जैसे की जमीन के कागज या कोई अन्य सामान, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है की आपको ऑटोमेटिकली अप्रूवल मिल जाएगा क्योंकि इसके लिए भी क्रेडिट की कुछ नियम और शर्ते हैं जो की योजना के अनुसार ही तय की जाती है

ध्यान दें– पहले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1st Tranche राशि ₹10000 की थी लेकिन हाल ही में कैबिनेट द्वारा restarturing करने के बाद यह राशि ₹15000 की हो गई है

इसे भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana: ₹15,000 टूलकिट से लेकर ₹3 लाख तक लोन कैसे मिलेगा यहां देखें पूरी जानकारी

पीएम स्वनिधि लोन की पात्रता क्या है?

इस योजना के अंतर्गत लोन के लिए वह लोग पात्र हैं जो रेहडी लगाते हैं या फिर सड़क के किनारे ठेला लगाकर सामान बेचते हैं यह योजना urban और peri-urban/rural areas के लिए उपलब्ध है

लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है

  • योजना के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति स्ट्रीट वेंडर यानी की सड़क के किनारे ठेला इत्यादि लगाकर सामान बेचने वाला होना चाहिए
  • Street vending certificate या आइडेंटी कार्ड की जरूरत पड़ सकती है
  • यदि आपके पास सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको कमेटी से सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता पड़ सकती है इसके बाद ही आवेदन कर सकते हैं
  • इसके अलावा अन्य सभी जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध होने चाहिए
  • ग्रामीण या सारी कोई भी street vendor आवेदन कर सकता है

किन लोगों को लोन नहीं मिलेगा

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि लोग आवेदन करते हैं लेकिन इसके बावजूद उनका आवेदन मंजूर नहीं होता है जिसका कारण मुख्य रूप से यह होता है कि या तो वह सर्वे के दौरान स्ट्रीट वेंडर की लिस्ट से छूट गए होते हैं और उनके पास इसका सर्टिफिकेट नहीं होता है या फिर केवाईसी करने में समस्या होती है जिसकी वजह से लोगों का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि pm Svanidhi portal के अनुसार इस बात की भी पूरी गारंटी नहीं है कि यदि आप आवेदन करते हैं तो आपको लोन मिल ही जाएगा

हालांकि यदि आप सभी पात्रता पूरी रखते हैं और आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध है तो आप सबसे पहले ministry of housing and urban affairs पोर्टल पर 2026 के नये update जरूर चेक करें, इसके बाद ही आवेदन करें

पीएम स्वनिधि के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • Aadhar card
  • Bank account
  • Mobile number
  • Street vendor certificate
  • ID card
  • Letter of Recommendation (LoR)

पीएम स्वनिधि में ₹15,000 लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

  • Pm Svanidhi portal ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
  • Loan application विकल्प का चुनाव करें
  • इसके बाद एप्लीकेशन में जो जानकारी मांगी जाती है उसे सही तरीके से दर्ज करें
  • केवाईसी और बैंक से संबंधित जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें
  • आवेदन फार्म को सबमिट करें और रिफ्रेश नंबर नोट करके या प्रिंटआउट निकाल कर रख लें

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आप एक वेंडर हैं और PM Svanidhi Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आपको ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में प्रक्रिया समझ में नहीं आ रही है तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपके पास बैंक/Loan Correspondent/CSC विकल्प उपलब्ध है आप यहां जाकर आवेदन के लिए फार्म भरवा सकते हैं

बस एक बात का विशेष ध्यान रखें कि जब आप आवेदन फार्म भरवाने के लिए किसी सीएससी सेंटर पर या बैंक में जाते हैं तो वहां पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज ले जाना ना भूले और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी साथ में रखें ताकि केवाईसी किसी प्रकार की परेशानी ना हो

₹15,000 लोन चुकाने के बाद कितना लोन मिल सकता है?

यदि आप पहली बार लोन लेकर उसे समय पर चुकता कर देते हैं तो आप दूसरी बार में ₹25000 तक का लोन ले सकते हैं और अगली बार ₹50000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं ध्यान रखें की मौजूदा समय में तीसरी लोन सीमा ₹50000 तक ही है

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको पीएम स्वनिधि योजना में ₹15000 का लोन कैसे मिलेगा, जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं, पात्रता क्या है और आवेदन कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी दे दिया है आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर नए नियम के बारे में जांच ले और इसके बाद ऊपर दिए गए तरीके से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

Leave a Comment